छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना

 लाभ उठाने के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की एकमुश्त अनुदान राशि प्रदान की जाती है।

आवश्यक दस्तावेज (Dastavej)
योजना का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
  • श्रमिक कार्ड (Labour Card): छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का कम से कम 3 वर्ष पुराना जीवित पंजीयन कार्ड।
  • नियोजन प्रमाण पत्र (90 दिन का काम): पिछले एक वर्ष के भीतर कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करने का प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रपत्र में स्व-घोषणा पत्र)।
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड की प्रति।
  • भूमि/आवास से संबंधित दस्तावेज:
    • स्वयं के भूखंड पर निर्माण या नवीन आवास क्रय के लिए भूखंड-शासकीय पट्टा, मान्यता पत्र आबादी, भू-अधिकार पत्र, या ग्राम पंचायत/नगर निगम से भूमि व्यपवर्तन व भवन अनुज्ञा/अनुमोदन प्रमाण पत्र। 
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र: यह घोषणा पत्र कि छत्तीसगढ़ राज्य में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई पक्का मकान नहीं है।
  • बैंक पासबुक: हितग्राही के बैंक खाते की पासबुक की प्रति (खाता आधार से लिंक होना चाहिए)। 
  • अन्य: पति-पत्नी दोनों के मंडल में पंजीकृत होने की स्थिति से संबंधित विवरण (लाभ केवल एक ही हितग्राही को देय है)।

टिप्पणियाँ