बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

 *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜  25 अगस्त 2021*

                 *बुधवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1943

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078

*🇮🇳मास-* भाद्रपद

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया-16:21 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी

*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद-20:40 तक

*🌠पश्चात्-* रेवती

*💫करण-* विष्टि-16:21 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शूल-29:23 तक

*✨पश्चात्-* गण्ड

*🌅सूर्योदय-* 05:55

*🌄सूर्यास्त-* 18:51

*🌙चन्द्रोदय-* 20:51

*🌛चन्द्रराशि-* मीन-दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं

*🤖राहुकाल-* 12:23 से 14:00

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍️विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी तृतीया 16:21 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू ,संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , बहुला चतुर्थी , कज्जली तीज व्रत , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 16:19 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:49 से , मेला कज्जली तीज पूर्ण (बूंदी ) व राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा ( 36वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक )।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्थी 17:16 तक पश्चात् पंचमी शुरु , रक्षा पंचमी (उड़ीसा ) , बुध कन्या राशि में 11:21 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से दिनरात , पंचक 22:29 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्रवण तप पूर्ण (जैन ) , श्री लुइजिन्हो फलेरो जन्म दिवस , चौ. बंसीलाल जयन्ती , श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस , श्री डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस व  World African wild Dog Day / wild Dog Day ( Not Confirmed )._*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*दिवसेनैव तत् कुर्याद्*

        *येन रात्रौ सुखं वसेत् ।*

*यावज्जीवं च तत्कुर्याद्*

        *येन प्रेत्य सुखं वसेत् ॥*

               *➖विदुरनीतिः*

*भावार्थ👉*

          _दिनभर ऐसा कर्म कीजिए जिससे रात में चैन की नींद आ सके । और जीवनभर ऐसे ही कर्म करो जिससे मृत्यु के पश्चात् सुख अर्थात् सद्गति प्राप्त हो ।_

🌹


*25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।

1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।

1903 - ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।

1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्‍स कमीशन मिला।

1921 अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1940 - लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।

1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।

1963 - सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।

1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।

1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980 - जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1991 - बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 – ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।

1997 - मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।

2001 - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।

2003 - मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।

2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।

2011 - श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।

2019 - भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।

2019 - भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला , डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें