JOB NOTIFICATION लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JOB NOTIFICATION लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

Chhattisgarh Anganwadi Job

 छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के दुर्ग जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता (Durg Anganwadi Recruitment) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2024 है और इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक अपने आवेदन सीधे या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

आवेदन का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। इन सभी उम्‍मीदवार के फॉर्म जमा कर बाल विकास परियोजना कार्यालय, भिलाई-1 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग) में जमा किया जाएगा।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता पदों के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित शर्तें निर्धारित की गई हैं।

आयु सीमा: आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना उस तिथि से की जाएगी, जब आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी की गई है। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है।

आयु में छूट: अगर आवेदिका के पास एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, जैसे कि वह कार्यकर्ता, सहायिका, सह-सहायिका, या संगठिका रही हो, तो उसे आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

स्थानीय निवासी होना आवश्यक: आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।

निवासी प्रमाण पत्र: इसके प्रमाण के रूप में आवेदिका (Chhattisgarh Anganwadi Job) का नाम ग्राम या नगरीय क्षेत्र की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। अगर आवेदिका का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, या पटवारी और नगरीय निकायों के वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें आवेदिका का पता स्पष्ट रूप से दर्ज हो। इसे मान्य किया जाएगा।

न महिलाओं को मिलेंगे अतिरिक्‍त अंक

अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: इन पदों पर पूर्व में कार्य करने वाली आवेदिकाओं को अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे।

गरीबी रेखा परिवार से संबंधित महिलाएँ: जो महिलाएँ गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत आती हैं, उन्हें अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) परिवार से संबंधित महिलाएँ: इन वर्गों से आने वाली आवेदिकाओं को भी अतिरिक्त अंक मिलेंगे।

विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिलाएँ: ऐसी महिलाएँ जो विधवा, परित्यक्ता (परिवार द्वारा छोड़ी गई) या तलाकशुदा हैं, उन्हें भी अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।

अजा/अजजा विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम में अध्ययन: जो महिलाएँ (Chhattisgarh Anganwadi Job) अजा/अजजा विभाग के कन्या आश्रमों में 8वीं कक्षा तक पढ़ी हैं, उन्हें भी अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

8वीं पास महिलाएं कर सकती है आवेदन



आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नेवई भाठा-5 उड़ियापारा वार्ड क्रमांक 32 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नेवई भाठा-04 वार्ड क्रमांक 33 में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

RTE आवेदन भरते समय निम्नलिखित बिन्दुओं का ध्यान रखें:-

 

आवेदन भरते समय निम्नलिखित बिन्दुओं का ध्यान रखें:-



1. पता - जिला, विकासखंड चुनने के पश्चात, शहरी अथवा ग्रामीण चुनें

2. शहरी में - नगरीय निकाय, वार्ड एवं मोहल्ले की जानकारी भरें

3. ग्रामीण में - ग्राम पंचायत, गाँव एवं मोहल्ले की जानकारी भरें

4. छात्र की जानकारी में - छात्र का नाम, जन्म तिथि, लिंग एवं छात्र का आधार नंबर (आधार नंबर अनिवार्य नहीं है)

5. पालक की जानकारी में - छात्र के माता व पिता का नाम या पालक का नाम, उनका मोबाइल नंबर, उनकी जाती (ST/SC/OBC/जनरल) एवं उनके पूर्ण पते की जानकारी भरें

इसके पश्चात आवेदक को ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी का चयन करना होगा, जिसमे उन्हें:

6. जन्म प्रमाण पत्र - बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (ए एन एम पंजीकृत कार्ड, अन्गंवाडी कार्ड, अस्पताल जन्म प्रमाण पात्र, स्व प्रमाणित पत्र (माता-पिता या अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित जन्मतिथि))

7. आवेदक की आयु की गणना - आवेदक की आयु दिनाँक 31-03-2024 के अनुसार -
(A) कक्षा नर्सरी के लिए - 3 वर्ष से 4 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है।
(B) कक्षा KG-I के लिए 4 वर्ष से 5 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है।
(C) कक्षा पहली के लिए 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होना आवश्यक है।

8. पता सत्यापन हेतु - अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, वोटर आई डी कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र, चालक लाइसेंस/ ड्राइविंग लाइससें, गैस कनेक्शन बिल (जो की ३ महीने से अधिक पुराना ना हो ), किसान फोटो पासबुक (KCC कार्ड), पंजीकृत लीज़ / सेल / रेंट अग्रीमेंट (किरायानामा), मनरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट, पता का प्रमाण पत्र के सरपंच के द्वारा या उसके समकक्ष अधिकार (उप – सरपंच या सचिव) के द्वारा सत्यापित किया हुआ (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए) दिया जा सकता है, पता का प्रमाण पत्र फोटो के साथ जो की विधायक (MLA), सांसद (MP), तहसीलदार या राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित किया हुआ हो (उनके लेटरहेड में लिखा हुआ) दिया जा सकता है)

9. पहचान सत्यापन हेतु - अभिभावक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र, चालक लाइसेंस/ ड्राइविंग लाइससें, किशन फोटो पासबुक (KCC), राशन पत्रिका, पी डी एस फोटो, कार्ड, फोटो बैंक एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट, उनके छायाचित्र पर राज्य राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा सत्यापित, राज्य या केंद्रीय प्रमाणित चिकित्सक द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र)

10. वर्ग हेतु - चुने हुए वर्ग का प्रमाण पत्र

(I) दुर्बल वर्ग(EWS)
(A) BPL सर्वे सूची (ग्रामीण - 2002-03, शहरी - 2007-08)
(B) सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वे सूची, 2011 के लिए पंजीयन क्रमांक भरना है
(C) अंत्योदय कार्ड

(II)असुविधाग्रस्त वर्ग
(A) SC (अनुसूचित जाति)
(B) ST (अनुसूचित जनजाति)
(C) दिव्यांग (40% या उससे अधिक बच्चो के लिए सरकारी अस्पताल से सत्यापित प्रमाण पत्र)
(D) आदिम आदिवासी समूह (तहसीलदार द्वारा सत्यापित स्थायी जाति प्रमाण पत्र)
(D) वन निवासी अनुसूचित जाति (वन पट्टा)
(D) HIV (सरकारी अस्पताल से सत्यापित प्रमाण पत्र)
(D) अनाथ (बाल कल्याण समिति द्वारा जारी सूची में नाम)

11. प्राथमिकता - 1, 2, 3 इस प्रकार दें - जिस स्कूल में पहले प्रवेश चाहते हैं, उससे 1 पर रखें| एक स्कूल के लिए केवल एक प्राथमिकता हो सकती है

नोट: जो अभिभावक फॉर्म स्वयं/इन्टरनेट कैफ़े आदि से फॉर्म भर रहे हैं, कृपया फॉर्म एवं दस्तावेज़ नोडल अधिकारी के पास समयावधि अनुसार अवश्य जमा करें                              

सोमवार, 23 सितंबर 2024

CG Job Bharti 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में आई बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, ऐसे करें आवेदन

 

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. इच्छुक हों तो बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.        

CG Job Bharti  2024: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन लिमिटेड कंपनी ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

कई सारे पदों पर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता रखते हों वे बताए गए नियम के अनुसार अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर, 2024 है।

ये रही वैकेंसी की डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 245 अप्रेंटिस पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी । ये पद ग्रेजुएट/डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के हैं।

वहीं बात करें तो ट्रेड अप्रेंटिस की कुल 105 पदों पर भर्ती होगी। इंजीनियरिंग के 65 पदों पर, ग्रेजुएट अप्रेंटिस नॉन इंजीनियरिंग के 20 पदों पर और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 55 पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाएगा।

कैसे करना है अप्लाई

इन पदों के लिए आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करके उसे भरना है और उसके बाद ऑफलाइन भेजना है। इसके लिए सबसे पहले सीएसपीजीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट यानी cspc.co.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।

बताए गए नियमों का पालन करते हुए उसे भरें और उसमें अपने सारे जरूरी डाक्यूमेंट्स लगाएं। इसके बाद इस फॉर्म को नीचे दिए पते पर भेज दें।

एप्लीकेशन भेजने का पता है – चीफ इंजीनियर (ट्रेनिंग), इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड,  कोरबा ईस्ट डिस्ट्रक्टि, कोरबा छत्तीसगढ़ 495677

ये केंडिडेट्स सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के मुताबिक और अलग-अलग है जिसका डिटेल ये रहा। ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए क्लास 10वीं पास कैंडिडेट जिनके पास संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा  किए हों वे आवेदन कर सकते हैं।

इसी प्रकार ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए वे कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास सबंधित फील्ड में बीई,  बीटेक या फिर डिप्लोमा या फिर बीएससी, बीसीए की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हो। एज लिमिट अप्रेंटिसशिप के नियमों के मुताबिक है।

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पदों पर सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है। उनके द्वारा लगाए गए डॉक्यूमेंट के बेसिस पर यानी मेरिट के बेसिस पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाएगा। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा उसके बाद फाइनल अपॉइंटमेंट होगा। इसकी जानकारी कुछ दिनों में ऑफिशियल वेब पोर्टल cspc.co.in पर दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है जो इस प्रकार है। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर सेलेक्ट होने पर महीने के 7000 स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर सेलेक्ट होने पर महीने के 8000 स्टाइपेन्ड दिया जाएगा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर सेलेक्ट होने पर महीने के 9000 स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।

फॉर्म भरने के लिए रितुराज चॉइस सेंटर आये

मोबाईल :9993232102