शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

🔐 *राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में कल से खुलेगी शराब

 *राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में कल से खुलेगी शराब दुकानें" ​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​*

*हाँ*

मुझे मालूम था कि आप यह मेसेज  तुरंत खोल कर देखेंगे.....

अब जब यह मैसेज खोल ही लिया है तो पढ़ भी लें...

बार-बार हाथ सैनिटाइज़ करें....

पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाएं..

नाक मुंह पर हाथ न लगाएं...

अनावश्यक घर से बाहर न निकलें....

कोरोना पुनः सक्रिय हो गया है🙏

लोगों को समझाने के लिए देखिये क्या क्या करना पड़ रहा है।

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

डोंगरगढ़– खैरागढ़ मार्ग पर कोरोना जांच नहीं होने से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

 

राजनादगांव। कोरोना जांच करने पहुंचे लोगों ने जांच नहीं होने से नाराज होकर डोंगरगढ़ – खैरागढ़ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ये सभी कोरोना जांच नहीं होने से नाराज हैं। साथ ही तेजी से लोगों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

डोंगरगढ़ में बीते दो दिनों से बंद है जांच केंद्र

सुबह चार बजे से ही लोग लाइन लगाकर जांच करने पहुंचे थे, लेकिन किट नही होने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने जांच करने से मना कर दिया। आपको बता दें डोंगरगढ़ में बीते दो दिनों से जांच केंद्र बंद है। वहीं बीएमओ बीपी एक्का ने टेस्ट किट नहीं होने के चलते जांच प्रभावित होने की बात कही है।

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

बड़ी खबर : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई से 18 साल से अधिक सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन


नेशनल। भारत सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है। मोदी सरकार ने सोमवार को ये फैसला लिया। फैसले के अनुसार भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण की उदारीकृत और त्वरित चरण 3 रणनीति की घोषणा की जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

मोदी सरकार ने जारी किया बयान

सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “18 साल से सभी उम्र के लोगों को Covid-19 का वैक्सीन लगाया जाएगा।” इसमें कहा गया है कि वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनियों को इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके साथ ही नए नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों को भी वैक्सीन के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

रविवार, 18 अप्रैल 2021

छत्तीसगढ़ के इन 12 जिलों में बढ़ाया गया टोटल लॉकडाउन, सील रहेगी जिले की सीमाएं

 

कांकेर। जिले में भी 19 से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन का आज ऐलान कर दिया गया है, यहां भी जरूरी सेवाओं को निर्धारित समय तक छूट होगी, कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है। कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी किये है।

इसके अलावा सूरजपुर जिले में भी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यहां भी कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके पहले कल भी प्रदेश के 10 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया था।

इन जिलों के बढ़ाया गया लॉकडाउन

  1. दुर्ग- 6 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  2. रायपुर- 9 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  3. राजनांदगांव- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  4. बेमेतरा- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल
  5. बालोद- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  6. बलौदाबाजार- 11 अप्रैल से 21 अप्रैल
  7. कोरिया- 11 अप्रैल से 19 अप्रैल
  8. धमतरी- 11 अप्रैल से 26 अप्रैल
  9. जशपुर- 11 अप्रैल से 18 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  10. कोरबा- 12 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  11. सूरजपुर- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  12. सरगुजा- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल
  13. जांजगीर- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल
  14. गरियाबंद- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  15. बिलासपुर- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल
  16. रायगढ़- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 27 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  17. महासमुंद- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  18. मुंगेली- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल
  19. बलरामपुर- 14 अप्रैल से 25 अप्रैल
  20. पेंड्रा- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया
  21. कवर्धा- 15 दिन का अंशिक लॉक डाउन
    22 जगदलपुर- 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
  22. बीजापुर- 16 अप्रैल से 26 अप्रैल तक
  23. दंतेवाड़ा- 18 अप्रैल से 27 अप्रैल तक
  24. नारायणपुर- 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक

26.कांकेर 14 अप्रैल से 26 अप्रैल


शनिवार, 17 अप्रैल 2021

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने किया स्पष्ट, कहा- 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित होने संबंधी वायरल आदेश है फेक

 



रायपुर। कोरोना के कहर के बीच लगातार सोशल मीडिया पर फर्जी सरकारी आदेश लगातार वायरल हो रहे हैं। शनिवार को वाट्सएप पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के स्थगित होने का पत्र वायरल हुआ। जिसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने स्पष्ट किया है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के संबंध में कोई भी आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नही किया गया है।

इस फेक आदेश से कोई भ्रमित न हो : व्ही.के.गोयल

सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने कहा है कि 12वी की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने संबंधी वायरल आदेश फेक और गलत है। इस फेक आदेश से कोई भ्रमित न हो। 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है।

Uploading: 935629 of 935629 bytes uploaded.

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

ये कैसा आदेशः अब छत्तीसगढ़ में Corona से मौत हुई तो परिजन को देने होंगे 2500 रुपये…सरकार के इस फैसले का लोग जमकर कर रहें विरोध


कोरोना के दिनों दिन बढ़ते संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में एक आदेश ने लोगों को और परेशान कर दिया है. आदेश के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से होती है तो उसके परिजनों को ढाई हजार रुपये देने होंगे. ये रुपये शव के स्टोरेज और कैरिज के नाम पर वसूले जा रहे हैं. इसके लिए बाकायदा स्वास्‍थ्य विभाग के वर सचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है. इस आदेश के साथ ही स्‍थानीय लोगों के साथ ही बीजेपी ने भी विरोध दर्ज करवाया है. सरकार के इस फैसले के खिलाफ बीजेपी ने राजभवन में आपत्ती दर्ज करवाई है.

इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए नई दरें निर्धारित कर दी थीं. विभाग की ओर से इस आदेश के अनुसार एनएबीएच मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में मॉडरेट स्थिति वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया था. इसमें सपोर्टिव केयर आइसोलेशन बेड के साथ ऑक्सीजन एवं पीपीई किट का खर्च भी शामिल है.

गौरतलब है कि निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मनमाना वसूली कि शिकायतों के बीच शासन ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए दरें तय की हैं. निजी अस्पतालों की मनमानी रोकने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 अप्रैल को अस्पताल संचालकों और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की नए दरें निर्धारित करने के निर्देश दिए थे. इसी के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण से पीडि़त मरीजों के लिए नई दरों को लागू कर दिया गया. नई दरों के अनुसार निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रुपये का शुल्क निर्धारित कर दिया है. इसमें पीपीई किट, अइसोलेशन बेड का खर्च भी शामिल है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक गंभीर स्थिति वाले मरीजों के उपचार के लिए रोजाना 12 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. इसमें बगैर वेंटिलेटर के आईसीयू सुविधा शामिल है. अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 17 हजार रुपये प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है. इसमें वेंटिलेटर के साथ आईसीयू सुविधा को शामिल किया गया. इसके साथ एन.ए.बी.एच. से गैर मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों के लिए मॉडरेट, गंभीर और अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रुपये, दस हजार रुपये एवं 14 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित कर दिया गया है. इस फैसले को कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों की बढ़ती संख्या के दौरान कुछ राहत भरा कदम माना जा रहा है. इससे निजी अस्पतालों में मरीजों से अवैध तरीके से कोविड 19 के उपचार के नाम पर वसूली को रोका जा सकेगा.

सोमवार, 5 अप्रैल 2021

दुर्ग : जिले में 6 से 14 अप्रैल तक होगा अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन...

 
जरूरतमंद तबके को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए निगम एवं पुलिस के हेल्पलाइन नंबर होंगे जारी

दुर्ग 05 अप्रैल 2021 - जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाला लाकडाउन अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन होगा। लाकडाउन के कार्यान्वयन की रणनीति के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों को विस्तार से निर्देश दिये। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सभी निगम आयुक्त, एसडीएम एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिले से सटी हुई सीमाओं पर पुलिस एवं राजस्व के दल मानिटरिंग करेंगे। जिले की सीमाएं पूरी तरह सील होंगी। ई-पास के बगैर आने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। ई- पास का आवेदन जिले की वेबसाइट में उपलब्ध कराया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं के अतिरिक्त राज्य सरकार के सारे कार्यालय बंद रहेंगे, केंद्र सरकार के कर्मचारी अपना पहचान पत्र दिखाकर अपने कार्यालय पहुँच सकेंगे। मार्निंग वाक, साइक्लिंग, जिमिंग पूरी तरह बंद रहेंगे। जरूरतमंदों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये जा रहे हैं। केवल एनएच के चल रहे निर्माण कार्य एवं अमृत मिशन के कार्य चलेंगे, शेष सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। मेडिकल, पेट्रोल पंप, चश्मा दुकान विक्रेता जिनको  लाकडाउन में छूट मिली है, उनकी शत-प्रतिशत टेस्टिंग की जाएगी। अन्य राज्यों से अथवा प्रदेश के अन्य जिलों से दुर्ग के अलावा अन्य जिलों हेतु संचालित सार्वजनिक परिवहन को शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं। जिले से प्रदेश के अन्य जिलों अथवा अन्य राज्यों हेतु संचालित लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवा आनलाइन बुकिंग के आधार पर संचालित होगी। प्रस्थान के केवल पाँच मिनट पूर्व एकमात्र दुर्ग के बस स्टैंड पर उपलब्ध होगी। अन्य प्रदेश अथवा जिलों से आने वाले यात्रियों का ब्योरा सीएमएचओ कार्यालय में बस संचालक को उपलब्ध कराना होगा। अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। इसके लिए बस स्टैंड में कैंप लगाये जाएंगे, सबके टेस्ट की जवाबदेही बस संचालक की होगी। अत्यावश्यक सेवाओं के परिवहन को अनुमति होगी। केवल वाहन चालक और हेल्पर को ही वाहन में अनुमति होगी। हर दिन शाम को एसडीएम-एसडीओपी फ्लैगमार्च करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय अमले का दल बनाकर लाकडाउन का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। विवाह और अंत्येष्टि में 50 के भीतर लोगों को ही अनुमति मिल सकेगी। सभी परीक्षाओं को अनुमति, परीक्षार्थी के साथ अभिभावक भी जा सकेंगे। ट्रेन से अथवा फ्लाइट से परिवहन के लिए जाने वाले लोगों को टिकट दिखाने पर अनुमति दी जाएगी। मोबाइल रिचार्ज दुकानें बंद रहेंगी। घर जाकर दूध बाँटने वाले विक्रेता सुबह 6  से 7 बजे एवं शाम 6 से 7 बजे जा सकेंगे। औद्योगिक संस्थानों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। बैंक एवं पोस्ट आफिस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। चार पहिया वाहनों में ड्राइवर सहित अधिकतम तीन एवं दो पहिया वाहनों में केवल दो व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति। वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के लिए केंद्र तक जाने की अनुमति होगी। सारी छूटें कंटेटमेंट क्षेत्र में लागू नहीं। आदेश के उल्लंघन होने पर धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।


शनिवार, 3 अप्रैल 2021

CSC Vle Good News

 CSC Vle Good News - CSC ने Wallet से 200 रूपये काटे थे अब 496 रूपये Wallet में दिए अभी देखो आपको मिले या नहीं

👉 पसंद आया तो लाईक करे और शेयर।

शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

छत्तीसगढ़ समेत इन 10 राज्यों में नि:शुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड, 1 मार्च से शुरू होगा “आपके द्वार आयुष्मान” अभियान….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक मार्च से “आपके द्वार आयुष्मान” अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस अभियान से प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवार को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए हितग्राही पास के चॉइस सेंटर्स पर सम्पर्क कर सकते हैं।

1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक चलने वाले अभियान में सभी चॉइस सेंटर में आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। अभियान में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसकी मोनिटरिंग की जिम्मेदारी जिलों में कलेक्टर को दी गई है। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ अपने स्तर पर टीम गठित करके अभियान की निगरानी करेंगे।

बता दे कि नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच 18 फ़रवरी, 2021 को एमओयू पर हुए हस्ताक्षर के बाद अब छत्तीसगढ़ सहित देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित में आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, बिहार, मणिपुर, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, नागालैंड, चंडीगढ़ और पुदूचेरी आदि शामिल हैं।


www.riturajchoicecenter.co.in


शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

कहानी: मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की

 एक बार भगवान विष्णु जी शेषनाग पर बेठे बेठे बोर होगये, ओर उन्होने धरती पर घुमने का विचार मन मै किया, वेसे भी कई साल बीत गये थे धरती पर आये, ओर वह अपनी यात्रा की तेयारी मे लग गये, स्वामी को तेयार होता देख कर लक्ष्मी मां ने पुछा !!आज सुबह सुबह कहा जाने कि तेयारी हो रही है?? विष्णु जी ने कहा हे लक्ष्मी मै धरती लोक पर घुमने जा रहा हुं, तो कुछ सोच कर लक्ष्मी मां ने कहा ! हे देव क्या मै भी आप के साथ चल सकती हुं???? भगवान विष्णु ने दो पल सोचा फ़िर कहा एक शर्त पर, तुम मेरे साथ चल सकती हो तुम धरती पर पहुच कर उत्तर दिशा की ओर बिलकुल मत देखना, इस के साथ ही माता लक्ष्मी ने हां कह के अपनी मनवाली।

ओर सुबह सुबह मां लक्ष्मी ओर भगवान विष्णु धरती पर पहुच गये, अभी सुर्य देवता निकल रहे थे, रात बरसात हो कर हटी थी, चारो ओर हरियाली ही हरियाली थी, उस समय चारो ओर बहुत शान्ति थी, ओर धरती बहुत ही सुन्दर दिख रही थी, ओर मां लक्ष्मी मन्त्र मुग्ध हो कर धरती को देख रही थी, ओर भुल गई कि पति को क्या वचन दे कर आई है?ओर चारो ओर देखती हुयी कब उत्तर दिशा की ओर देखने लगी पता ही नही चला।


उत्तर दिशा मै मां लक्ष्मी को एक बहुत ही सुन्दर बगीचा नजर आया, ओर उस तरफ़ से भीनी भीनी खुशबु आ रही थी,ओर बहुत ही सुन्दर सुन्दर फ़ुल खिले थे,यह एक फ़ुलो का खेत था, ओर मां लक्ष्मी बिना सोचे समझे उस खेत मे गई ओर एक सुंदर सा फ़ुल तोड लाई, लेकिन यह क्या जब मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के पास वापिस आई तो भगवान विष्णु की आंखो मै आंसु थे, ओर भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को कहा कि कभी भी किसी से बिना पुछे उस का कुछ भी नही लेना चाहिये, ओर साथ ही अपना वचन भी याद दिलाया।


मां लक्ष्मी को अपनी भुल का पता चला तो उन्होने भगवान विष्णु से इस भुल की माफ़ी मागी, तो भगवान विष्णु ने कहा कि जो तुम ने जो भुल की है उस की सजा तो तुम्हे जरुर मिलेगी?? जिस माली के खेत से तुम नए बिना पुछे फ़ुल तोडा है, यह एक प्रकार की चोरी है, इस लिये अब तुम तीन साल तक माली के घर नोकर बन कर रहॊ, उस के बाद मै तुम्हे बैकुण्ठ मे वपिस बुलाऊंगा, मां लक्ष्मी ने चुपचाप सर झुका कर हां कर दी( आज कल की लक्ष्मी थोडे थी?


ओर मां लक्ष्मी एक गरीब ओरत का रुप धारण करके , उस खेत के मालिक के घर गई, घर क्या एक झोपडा था, ओर मालिक का नाम माधव था, माधब की बीबी, दो बेटे ओर तीन बेटिया थी , सभी उस छोटे से खेत मै काम करके किसी तरह से गुजारा करते थे,


मां लक्ष्मी जब एक साधारण ओर गरीब ओरत बन कर जब माधव के झोपडे पर गई तो माधव ने पुछा बहिन तुम कोन हो?ओर इस समय तुम्हे क्या चाहिये? तब मां लक्ष्मी ने कहा ,मै एक गरीब ओरत हू मेरी देख भाल करने वाला कोई नही, मेने कई दिनो से खाना भी नही खाया मुझे कोई भी काम देदॊ, साथ मै मै तुम्हरे घर का काम भी कर दिया करुगी, बस मुझे अपने घर मै एक कोने मै आसरा देदो? माधाव बहुत ही अच्छे दिल का मालिक था, उसे दया आ गई, लेकिन उस ने कहा, बहिन मै तो बहुत ही गरीब हुं, मेरी कमाई से मेरे घर का खर्च मुस्किल से चलता है, लेकिन अगर मेरी तीन की जगह चार बेटिया होती तो भी मेने गुजारा करना था, अगर तुम मेरी बेटी बन कर जेसा रुखा सुखा हम खाते है उस मै खुश रह सकती हो तो बेटी अन्दर आ जाओ।


माधाव ने मां लक्ष्मी को अपने झोपडे मए शरण देदी, ओर मां लक्ष्मी तीन साल उस माधव के घर पर नोकरानी बन कर रही;


जिस दिन मां लक्ष्मी माधव के घर आई थी उस से दुसरे दिन ही माधाव को इतनी आमदनी हुयी फ़ुलो से की शाम को एक गाय खरीद ली,फ़िर धीरे धीरे माधव ने काफ़ी जमीन खारीद ली, ओर सब ने अच्छे अच्छे कपडे भी बनबा लिये, ओर फ़िर एक बडा पक्का घर भी बनबा लिया, बेटियो ओर बीबी ने गहने भी बनबा लिये, ओर अब मकान भी बहुत बडा बनाबा लिया था।


माधव हमेशा सोचता था कि मुझे यह सब इस महिला के आने के बाद मिला है, इस बेटी के रुप मे मेरी किस्मत आ गई है मेरी, ओर अब २-५ साल बीत गये थे, लेकिन मां लक्ष्मी अब भी घर मै ओर खेत मै काम करती थी, एक दिन माधव जब अपने खेतो से काम खत्म करके घर आया तो उस ने अपने घर के सामने दुवार पर एक देवी स्वरुप गहनो से लदी एक ओरात को देखा, ध्यान से देख कर पहचान गया अरे यह तो मेरी मुहं बोली चोथी बेटी यानि वही ओरत है, ओर पहचान गया कि यह तो मां लक्ष्मी है.

अब तक माधव का पुरा परिवार बाहर आ गया था, ओर सब हेरान हो कर मां लक्ष्मी को देख रहै थे,माधव बोला है मां हमे माफ़ कर हम ने तेरे से अंजाने मै ही घर ओर खेत मे काम करवाया, है मां यह केसा अपराध होगया, है मां हम सब को माफ़ कर दे


अब मां लक्ष्मी मुस्कुराई ओर बोली है माधव तुम बहुत ही अच्छे ओर दयालु व्यक्त्ति हो, तुम ने मुझे अपनी बेती की तरह से रखा, अपने परिवार के सदस्या की तरह से, इस के बदले मै तुम्हे वरदान देती हुं कि तुम्हारे पास कभी भी खुशियो की ओर धन की कमी नही रहै गी, तुम्हे सारे सुख मिलेगे जिस के तुम हक दार हो, ओर फ़िर मां अपने स्वामी के दुवारा भेजे रथ मे बेठ कर बेकुण्ठ चली गई.

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

सरकारी से प्राइवेट हो सकते हैं ये 4 बैंक, इनमें है खाता तो क्या आपका पैसा है सेफ, जानें यहां सबकुछ

 

सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को प्राइवेटाइजेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है


Uploading: 743424 of 855607 bytes uploaded.
सरकारी से प्राइवेट हो सकते हैं ये 4 बैंक

सरकार ने निजीकरण के लिए चार सावर्जनिक क्षेत्र के बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया है. जिन बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) शामिल हैं. सरकारी बैंकों को बेचकर सरकार राजस्व कमाना चाहती है ताकि उस पैसे का उपयोग सरकारी योजनाओं पर हो सके. अगर आपका खाता इन बैंकों में है तो क्या आपका पैसा सेफ है. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ.

फिलहाल सरकार बैंकिंग सेक्टर में प्राइवेटाइजेशन टू-टायर बैंकों के साथ शुरू करना चाहती है. वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में बजट 2021-22 पेश करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्राइवेटाइजेशन की घोषणा की थी.





बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

बिलासपुर में साइबर क्राइम:LIC अफसर के खाते से 84 हजार रुपए से ज्यादा निकाले, क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर पूछा OTP….

 





    बिलासपुर में साइबर क्राइम:LIC अफसर के खाते से 84 हजार रुपए से ज्यादा निकाले, क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर पूछा OTP….

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) अफसर को झांसा देकर शातिर ठगों ने 84 हजार रुपए से ज्यादा उनके खाते से निकाल लिए। ठगों ने कॉल कर क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा दिया और अफसर से उसका नंबर व OTP पूछ लिया। इसके बाद खाते से रकम निकाल ली। अफसर को इस ठगी का पता दो माह बाद बैंक जाने पर चला। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जरहाभाठा निवासी मनोजीत डे LIC में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं और मुंगेली में पदस्थ हैं। उनके मोाबइल पर 15 दिसंबर को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि वह अपना क्रेडिट कार्ड जारी रखना चाहते हैं तो 24 हजार रुपए वार्षिक शुल्क देना होगा। अफसर डे ने कार्ड एक्टिवेट करने में असमर्थता जताई तो ठग ने उसे बंद करने की बात कही।

क्रेडिट कार्ड का पेमेंट अगले महीने खाते से कटा तो उसकी एंट्री से पता चला
इसके बाद कार्ड का नंबर और मोबाइल पर आया OTP पूछा। उसकी बातों में आकर अफसर ने ठग को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद उनके कार्ड से 84,331,83 रुपए की खरीदारी कर ली गई। बिलिंग साइकिल के दौरान कार्ड का पेमेंट भी उनके खाते से 12 जनवरी को कट गया। इसके बाद भी उन्हें पता नहीं चला। इस बीच 15 फरवरी को वह बैंक गए तो स्टेटमेंट चेक करने पर उन्हें ट्रांजेक्शन का पता चला। इसके बाद उन्होंने मंगलवार शाम FIR दर्ज कराई है।


रविवार, 14 फ़रवरी 2021

SBI ने 40 करोड़ ग्राहकों को किया अलर्ट! न करें इस ऐप को डाउनलोड, वरना अकाउंट हो जाएगा खाली

 

एसबीआई ने कहा है कि ऐसी कोई भी इंस्‍टेंट लोन एप जो आपको बिना किसी पेपरवर्क के बस दो मिनट में लोन मुहैया कराने का दावा करे, उससे बचें. अक्‍सर लोग इस तरह से लोन तो ले लेते हैं लेकिन फिर उन्‍हें भारी ब्‍याज दर अदा करनी पड़ जाती है.


Sbi (2)

दो मिनट में लोन मुहैया कराने का दावा करने वाली एप्‍स से बचें.


स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को इंस्‍टेंट लोन एप्‍स के प्रति आगाह किया है. एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर ग्राहकों को अलर्ट किया है और कहा है कि वह किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक करें जो अवांछित हों और साथ ही ऐसी एप्‍स से भी दूर रहें जो इंस्‍टेंट लोन्‍स मुहैया कराने के दावे करती हों. एसबीआई की तरफ से स्‍पष्‍ट कहा गया है कि अगर वो ऐसे लिंक्‍स पर क्लिक करते हैं तो फिर उनके अकाउंट को खाली होते देर नहीं लगेगी.

5 मिनट में 2 लाख तक के लोन का वादा

एसबीआई के मुताबिक ग्राहकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि उन्‍हें सिर्फ पांच मिनट में दो लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है. उन्‍हें बस इस लिंक पर क्लिक करना होगा. एसबीआई ने अपने ग्राहकों को कहा है कि वो ऐसे लिंक्‍स पर क्लिक न करें नहीं तो उनके बैंक अकाउंट को भारी चपत लग सकती है. एसबीआई ने ग्राहकों को कहा है कि वो अपने बारे में कोई भी जानकारी ऐसे किसी लिंक पर न दें जो खुद को एसबीआई या फिर दूसरे बैंक के तौर पर प्रस्‍तुत कर रहा हो.